नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब घरेलू ईंधन बाजार में भी दिखने लगा है। बुधवार सुबह तेल विपणन कंपनियों ने नए रेट जारी किए, जिनमें कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हुए नज़र आए। बता दें कि ब्रेंट क्रूड फिर से 65 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि WTI कच्चा तेल भी मजबूती के साथ ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों महानगरों में आज ईंधन कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
गुडरिटर्न के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा में आज पेट्रोल 25 पैसे महंगा होकर 95.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल 28 पैसे बढ़कर 88.29 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके विपरीत, गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है, जहां पेट्रोल 45 पैसे सस्ता होकर 94.44 रुपये और डीजल 52 पैसे गिरकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। गुरुग्राम में भी कीमतों में गिरावट दिखी है। यहां पेट्रोल 27 पैसे कम होकर 95.38 रुपये और डीजल 25 पैसे घटकर 87.85 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
महानगरों में आज के दाम स्थिर रहे…
– दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
देश में ईंधन की कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे संशोधित की जाती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन जैसे कारकों को शामिल करने के बाद उपभोक्ता तक पहुंचने वाला रेट मूल कीमत से काफी अधिक हो जाता है। यही कारण है कि कच्चा तेल अपेक्षाकृत सस्ता होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम ऊंचे दिखाई देते हैं।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/
मेष: दिन शुभ रहेगा...