Today weather 10 May 2026: देशभर में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। एक तरफ कई राज्यों में तेज गर्मी और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है। IMD ने 10 मई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का असर
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल सकते है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर लू जैसी स्थिति बनी रहने की भी संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: कर्क और सिंह राशि के लिए आज का दिन भारी! धन हानि के साथ-साथ कष्ट भी, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मिला-जुला मौसम देखने को मिल सकता है। राज्य के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस परेशान करेगी, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने करीब 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
बिहार में तेज बारिश का रेड अलर्ट
बिहार में मौसम खराब रहने की पूरी संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। अनुमान है कि यह खराब मौसम 16 मई तक बना रह सकता है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 10 मई 2026
पंजाब में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी
पंजाब के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, बठिंडा, मोगा, तरनतारन और मुक्तसर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों में फिर लौटेगी ठंड
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल सकती है। 10 मई को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जबकि 11 से 14 मई के बीच बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने और निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।