Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पंहुचा तापमान

May 15, 2026

Weather: कहीं आंधी-बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का कहर, इस राज्य में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पंहुचा तापमान

Today weather 15 May 2026: मई का महीना इस बार देशभर में मौसम लिहाज से अलग दिखाई दिया। एक ओर उत्तर भारत जहां भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में भारी बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों को बेहद संवेदनशील बताते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में हल्की बारिश
दिल्ली-NCR में भी गर्मी लगातार लोगों को परेशान कर रही है। दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, लेकिन शाम के समय तेज हवाएं और हल्की बारिश भीषण गर्मी से राहत दे सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताहांत के बाद गर्मी और बढ़ सकती है।

यूपी में 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री के पार जानें की संभावना है। पश्चिमी यूपी में लू लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें, जानें कितना महंगा हुआ ईंधन

बिहार में अस्थिर रहेगा मौसम
बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम के अस्थिर रहने का अनुमान है। पटना, गया, बांका और किशनगंज समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

राजस्थान में भीषण गर्मी
राजस्थान इस समय गर्मी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है। बाड़मेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में लू जैसे हालात बने हुए हैं।

पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं
पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का अच्छा-खासा असर देखने को मिल रहा है। कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में अगले दो दिनों तक मौसम सुहावना रहने के आसार हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल में आंधी और बर्फबारी
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ठंडा बना हुआ है। शिमला, कुल्लू और चमोली जैसे क्षेत्रों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Xi Jinping ने की अमेरिका की तारीफ! डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

दक्षिण भारत में हालात गंभीर
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर और साइक्लोनिक सिस्टम के कारण दक्षिण भारत में हालात ज्यादा गंभीर माने जा रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तूफान का खतरा बढ़ गया है।

पूर्वोत्तर में प्री-मानसून गतिविधियां
पूर्वोत्तर राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। यहां गर्मी से राहत बनी हुई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें