Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 16 May 2026: भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

May 16, 2026

Today weather 16 May 2026: भीषण गर्मी के बीच इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today weather 16 May 2026: इस बार मई का महीना लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानियां लेकर आया है। देश के कई हिस्सों में तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया है, वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में अचानक बदलता मौसम आंधी, बारिश और तेज हवाओं का खतरा बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में सतर्क रहने की सलाह जारी की है।

दिल्ली में भीषण गर्मी
राजधानी दिल्ली और NCR में शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि शाम के समय मौसम करवट ले सकता है और तेज हवाओं के साथ बादल छाने के आसार हैं।

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, कानपुर और आसपास के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- कर्क और कन्या राशियों के लिए आज का दिन कठिनाइयों भरा, धनहानि के साथ-साथ सुख-शांति का अभाव भी

बिहार-झारखंड में तेज आंधी की चेतावनी
पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी मौसम का अलग रूप देखने को मिल सकता है। बिहार में तेज आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना हैं। मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश और हवाओं का असर बना रह सकता है।

पहाड़ों में बारिश और तेज हवाएं
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं राजस्थान में गर्मी के बीच कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है, हालांकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- ईरान के पास नहीं हो सकता न्यूक्लियर हथियार, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर भी हुई चर्चा: ट्रंप

दक्षिण और पश्चिम में भारी बारिश
दक्षिण और पश्चिम भारत के मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। केरल, कर्नाटक,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। खासकर केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें