Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 17 May 2026: 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तो दिल्ली-यूपी में सताएगी भीषण गर्मी

May 17, 2026

Today weather 17 May 2026: 9 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, तो दिल्ली-यूपी में सताएगी भीषण गर्मी

Today weather 17 May 2026: मई का आधा महीना बीत गया है लेकिन अभी तक मौसम में स्थिरता देखने को नहीं मिली है। देशभर में मौसम का मिजाज अलग है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत में जहां भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं का दौर जारी है। IMD के ताजा अनुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में फिर लौटेगी तपिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर भीषण गर्मी दस्तक दे सकती है। 17 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय तेज आंधी, बिजली चमकने और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- तीसरे बच्चे पर 30,000 और चौथे बच्चे पर 40,000 रुपये देगी सरकार, CM ने कर दिया बड़ा ऐलान

 

इन राज्यों में चलेगी लू
भारतीय मैसम विभाग ने रविवार के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मौसम की एक अलग तस्वीर देखने को मिली है। असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? किसे मिलेगी सफलता तो किसके हाथ लगेगी निराशा

मानसून ने पकड़ी रफ्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भी अपनी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश हिस्सों तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते दक्षिण भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें