Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 2 June 2026: राजस्थान से लेकर तेलंगाना तक फैली 1600 KM लंबी बादलों की बेल्ट, इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

June 2, 2026

Today weather 2 June 2026: राजस्थान से लेकर तेलंगाना तक फैली 1600 KM लंबी बादलों की बेल्ट, इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

Today weather 2 June 2026: देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां दिखाई देने लगी है। ये गतिविधियां सामान्य से कहीं अधिक प्रभावशाली नजर आ रहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हाल ही में INSAT-3DS सैटेलाइट ने लगभग 1600 किलोमीटर लंबी बादलों और गरज-चमक वाली एक विशाल पट्टी की पहचान की है, जो राजस्थान से लेकर मध्य भारत होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक व्यापक और सक्रिय मौसम तंत्र है, जिसका प्रभाव एक साथ कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। इसके कारण उत्तर, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की घटनाएं बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 02 June 2026: तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे कारोबार में तरक्की के रास्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अलर्ट
पंजाब के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी मौसम तेजी से बदल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल के साथ-साथ शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में भी खराब मौसम की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। वाराणसी, सहारनपुर,आगरा, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर और झांसी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार और झारखंड में वज्रपात का बढ़ा खतरा
बिहार और झारखण्ड में अगले 48 घंटों तक मौसम सक्रिय बने रहने का अनुमान है। पटना, गया, रोहतास, कटिहार, पूर्णिया, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। दोनों राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में फंदे पर मिले रैपिडो चालक और युवक के शव

 

पूर्वोत्तर राज्यों पर भी असर
पूर्वोत्तर राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश को मिलेगी राहत
भीषण गर्मी की मार झेल रहे राजस्थान में जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, अजमेर और चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, बेतूल, देवास, उज्जैन और धार में भी मौसम सक्रिय रहेगा। बारिश के कारण दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दक्षिण भारत में मानसून के लिए अनुकूल संकेत
केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून की आगे बढ़ने की परिस्थितियां लगातार मजबूत हो रही हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें