Today weather 2 Oct 2026: मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 2 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मेघालय और त्रिपुरा में मौसम खराब रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम का असर
मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इन हवाओं का प्रभाव पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के निचले स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बनने की स्थिति भी मौसम को प्रभावित कर सकती है।
दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, फिरोजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, उन्नाव और एटा में तेज बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन तनाव पर पुतिन की सख्त चेतावनी, PM मोदी की भी की तारीफ
बिहार में भी बिगड़ेगा मौसम
बिहार के मुजफ्फरपुर, मुंगेर, जहानाबाद, पूर्णिया, दरभंगा, गया, वैशाली, भागलपुर, मधुबनी और किशनगंज में भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना है।
मध्य प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का दौर
मध्य प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, देवास, गुना, नीमच, खंडवा, पन्ना, छिंदवाड़ा, अशोकनगर और मुरैना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में 70 KM तक चल सकती हैं हवाएं
राजस्थान में भी मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उदयपुर, कोटा, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, बारां, बूंदी, जयपुर और सवाई माधोपुर प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश का असर
हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वहीं उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और बागेश्वर में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है। यहां तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना बताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...