Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और बर्फबारी का दौर जारी, कई राज्यों में अलर्ट

March 24, 2026

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, आंधी और बर्फबारी का दौर जारी, कई राज्यों में अलर्ट

Today Weather 24 March 2026: देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां इस बदलाव से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर मौसमी बीमारियों के मामलों में भी इज़ाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में सतर्क रहने की सलाह दी है।

दिल्ली में मौसम अस्थिर
राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। शहर के कई इलाकों जैसे लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट, इंडिया गेट, लाजपत नगर, कालकाजी, पालम और द्वारका में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर आज का दिन भारी, जानें अन्य राशियों का हाल

 

उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने का अनुमान
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

बिहार में गरज के साथ बारिश
पूर्वी भारत की बात करें तो बिहार में 26 और 27 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, बक्सर और अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 मार्च के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में आंधी और बारिश का असर रहेगा। वहीं 26 से 28 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 24 मार्च 2026

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश
उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में भी 26 मार्च से मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश
राजस्थान और मध्य प्रदेश भी इस मौसमीय बदलाव से अछूते नहीं हैं। राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर सहित कई शहरों में 26 मार्च तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं मध्य प्रदेश में 24 से 27 मार्च के बीच विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें