Site icon Dainik Savera Times

अचानक बदले मौसम ने बढ़ाई चिंता: 17 राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Punjab Weather News 7 April

Punjab Weather News 7 April

Today weather 30 March 2026: मार्च के अंतिम दिनों में मौसम ने ऐसी पलटी खायी है, जिसने आम लोगों से लेकर किसानों तक सभी को चौंका दिया है। जहां महीने की शुरुआत में गर्मी ने दस्तक दे दी थी, वहीं अब तेज हवाओं, बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए हैं। आसमान में सक्रिय विभिन्न मौसम प्रणालियों के कारण देश के कई हिस्सों में अस्थिर और खतरनाक मौसम देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हालात को देखते हुए करीब 17 राज्यों में चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत पर असर
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: आज का दिन इन 2 राशियों के लिए बेहद शुभ! स्वास्थ्य और आर्थिक पक्ष में होगी प्रगति

 

उत्तर प्रदेश में गिर सकते है ओले
उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अनुमान है। कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। रबी की तैयार फसलों के लिए यह स्थिति चिंताजनक बन सकती है।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ी मुश्किलें
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और रास्ते फिसलन भरे हो सकते हैं, जिससे यात्रा प्रभावित हो सकती है।

पूर्वी और पश्चिमी राज्यों में भी असर
बिहार में 31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज आंधी और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, जोधपुर और बीकानेर सहित कई शहरों में धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 30 मार्च 2026

 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में ओलावृष्टि फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी अलर्ट
दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जलभराव और भूस्खलन की आशंका है।

Exit mobile version