Today Weather Update: फरवरी का आखिरी सप्ताह आते-आते देश के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के कई शहरों में दिन के समय धूप तीखी होने लगी है और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। आइए जानते हैं 25 फरवरी को देशभर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में साफ आसमान, हल्की धुंध की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 25 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सतही हवाएं मौसम को सुहावना बनाए रखेंगी।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाकें में फैली सनसनी, देखें VIdeo
उत्तर प्रदेश में मौसम शांत
उत्तर प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। फिलहाल राज्य में न तो बारिश की संभावना है और न ही किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी की गई है। दिन सामान्य रूप से बीतेगा और मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
पंजाब और ओडिशा में कोहरे की चेतावनी
पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी और यातायात प्रभावित हो सकता है। इसी तरह ओडिशा के कई इलाकों में भी सुबह घने कोहरे की संभावना जताई गई है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बिहार में बढ़ने लगी गर्मी
बिहार में भी मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कैमूर जिले में हाल ही में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो आने वाली गर्मी की आहट दे रहा है। साफ आसमान के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- राशिफल: आज का दिन इन राशियों के लिए बेहद शुभ, बनेंगे सभी बिगड़े काम!
उत्तर-पश्चिम भारत में चढ़ेगा पारा
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। अगले सात दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। दोपहर के समय धूप अधिक तीखी महसूस होगी और हल्की गर्मी का अहसास शुरू हो चुका है।
27-28 फरवरी को पहाड़ों में बदलेगा मौसम
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं। इनके प्रभाव से जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे पहाड़ी इलाकों का मौसम सुहावना हो सकता है, जबकि आसपास के मैदानी क्षेत्रों में तापमान और हवा की दिशा पर असर पड़ सकता है।
दक्षिण भारत और पूर्वी हिस्सों में बारिश
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...