Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 29 Aug 2026: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

August 29, 2026

Today weather 29 Aug 2026: 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

Today’s weather 29 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने 29 अगस्त को उत्तर भारत समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 85-87 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलभराव का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अलर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बताई गई है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में 29 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है। यहां मध्यम से तेज बारिश के साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- CNG की कीमतों में भारी इजाफा, नई दरें आज से लागू

 

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बलरामपुर, बिजनौर, महाराजगंज, गोरखपुर, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, मऊ और प्रयागराज समेत कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है।

बिहार में भी तेज बारिश 
बिहार में पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। सारण, भोजपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सिवान, गया, बक्सर, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, खगड़िया, कटिहार, अररिया, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इन इलाकों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 29 Aug 2026: वृश्चिक-मीन समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा, जानें अन्य राशियों का हाल

वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और चंबा में भी तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट है।

जम्मू-कश्मीर में भी मौसम बिगड़ने के आसार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ, जम्मू, पुलवामा, अनंतनाग, कुलगाम, राजौरी, उधमपुर, कठुआ और गांदरबल में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की गति 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पंजाब में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, फरीदकोट, अमृतसर, कपूरथला, पटियाला, बठिंडा, संगरूर और जालंधर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

राजस्थान में भी बारिश का जोर
राजस्थान में अलवर, करौली, झालावाड़, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, बांसवाड़ा, ब्यावर, दौसा, धौलपुर, भीलवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें