Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस राज्य के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, तो इन राज्यों में पड़ने लगा कोहरा, जाने क्या है आज के मौसम का हाल

November 9, 2024

इस राज्य के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, तो इन राज्यों में पड़ने लगा कोहरा, जाने क्या है आज के मौसम का हाल

Today’s Weather : दिवाली और छठ जैसे त्योहार बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी बहुत सी जगहों पर लोगों को गर्म कपड़े नहीं निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अभी ठंड का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

पंजाब-हरियाणा-
पंजाब में आज तापमान 29.59 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21.2 डिग्री सेल्सियस और 34.49 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है। आज के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ ​​रहेगा। पंजाब में आज AQI 349.0 है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। बात हरियाणा की करें आज यहां तापमान 29.06 डिग्री सेल्सियस है। दिन का पूर्वानुमान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 21.34 डिग्री सेल्सियस और 33.04 डिग्री सेल्सियस दर्शाता है। आज का पूर्वानुमान आसमान साफ ​​रहने का है।

दिल्ली में सर्दी अभी और दूर-
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से चारों तरफ धुंध छाई हुई है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में अभी राजधानी को धुंध से छुटकारा मिलने के आसार कम है। IMD के अनुसार आज दिन में उच्चतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते बाद ही राजधानी के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश-राजस्थान-
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरा पड़ने के कारण हल्की ठंड महसूस होने लगी है। IMD के अनुसार जल्द ही आने वाले दिनों में सुबह शाम की ठंड पूरे दिन में तब्दील हो जाएगी। राजस्थान में सुबह और शाम को लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रही है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में राज्य के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इस सप्ताह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ ही रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

केरल में भारी बारिश-
दक्षिणी केरल के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, इसके बाद IMD ने राज्य के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने कोल्लम,तिरुवनंतपुरम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें