Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में बारिश तो पंजाब हरियाणा में भीषण सर्दी का अलर्ट, जानिये दूसरे राज्यों का हाल

January 7, 2025

दिल्ली में बारिश तो पंजाब हरियाणा में भीषण सर्दी का अलर्ट, जानिये दूसरे राज्यों का हाल

Today’s Weather : उत्तर भारत के सभी राज्य इस समय गलन वाली सर्दी का सामना कर रहे है। सुबह शाम के घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। लोगों को हीटर और ब्लोअर का ही आसरा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने भरी बारिश की चेतावनी दे दी है, तो आइये जानते है कि किन राज्यों में पड़ेगी बारिश तो किन राज्यों में जारी रहेगी शीतलहर?

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़
पंजाब-हरियाणा और दोनों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह शाम घना कोहरा छाया रहेगा। पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने इन राज्यों में शीतलहर बढ़ा दी है। इन राज्यों में आगे दो दिनों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें – आज भी नहीं चलेंगी बसें, मुलाजिमों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

दिल्ली के मौसम का हाल-
दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के साथ-साथ कोहरा भी लोगों को परेशान करेगा। यहाँ न्यूनतम तापमान अभी और गिरेगा और यह 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। राजधानी में 11 और 12 जनवरी को हलकी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। अगले 2 दिन अत्यधिक कोहरा भी पड़ सकता है।

पहाड़ों में मौसम साफ़-
पहाड़ी राज्यों में पर्यटक बर्फ़बारी का आनंद ले रहे है तो दूसरी और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बात हिमाचल प्रदेश की करें तो कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। राज्य के लिए मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में आज आसमान साफ रहेगा। यहाँ कोहरे और शीतलहर की कोई संभावना नहीं है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भी आज मौसम साफ रहेगा। यहाँ भी बारिश और शीतलहर की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें – वृषभ राशि वालों का धार्मिक यात्रा का बन रहा योग, कर्क वालो की हालात में होगा सुधार; जानें बाकी राशियों का हाल

यूपी समेत इन राज्यों का हाल भी जानिए
उत्तर भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भीषण ठंड पड़ सकती है। पूरे राज्य में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें