Site icon Dainik Savera Times

महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए : अखिलेश यादव 

Toll Free in Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ के दौरान जाम के संकट से उबरने और यात्रा बाधा दूर करने के लिए सरकार को राज्य में वाहनों को टोल मुक्त करने की सलाह दी।
सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा महाकुंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा में बाधा कम होगी और जाम का संकट भी। उन्होंने लिखा, जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं? महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर जाने वाली सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है।
Exit mobile version