Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, डूबने से 5 लोगों की हुई मौत

August 13, 2024

दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, डूबने से 5 लोगों की हुई मौत

पटना : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां दाउदनगर में तेज रफ्तार कार सोन नहर में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की आवाज़ सुन कर नज़दीकी लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआत में पता नहीं चला कि क्या हुआ है। बता दें जब तक कार को नहर से निकाला जाता, तब तक कार सवार पांच लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी। सभी मृतक पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह ये सूचना मिली कि नहर रोड पर एक वाहन नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया जिसमे से 5 शव निकाले जा चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में अगर एसडीआरएफ की जरूरत पड़ेगी तो उन्हें भी बुलाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें