नेशनल डेस्क: सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां स्थित ETP प्लांट के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के प्रभाव से चार मजदूरों की मौत हुई। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।
ये भी पढे़ं :-
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह वराछा शुगर मार्केट के पास स्थित ETP प्लांट की टैंक की सफाई में एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर शामिल थे। सफाई के दौरान टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस के तेज असर से चारों बेहोश हो गए। घटना की सूचना सुबह 10:22 पर फायर ब्रिगेड को दी गई थी।
फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। प्रारम्भिक सूचना में केवल एक फंसे व्यक्ति की बात बताई गई थी, लेकिन मौके पर जाकर टीम ने टैंक के अंदर चारों लोगों को बेहोश पाया और उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाद में 108 और फायर टीम की मदद से उन्हें SMIMER अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मजदूरों की मृत्यु की खबर से अस्पताल परिसर में शोक की लहर फैल गई।
DCP आलोक कुमार ने बताया कि यह यूनिट खंड बाजार स्थित ‘रति ज्वैलर्स’ की है, जहां सोने और गहनों की सफाई का काम होता है और वेस्ट व रॉ मटीरियल ETP प्लांट में रखा जाता है। टैंक की सफाई हर दो महीने में की जाती है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था। पुलिस ने इस घटना को एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) के रूप में दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
डिविजनल फायर ऑफिसर खाडिया रंजीतसिंह ने बताया कि हादसे के समय कॉन्ट्रैक्टर के चार मजदूर टैंक में गए थे। मौके की जांच जारी है और सुरक्षा नियमों का पालन न किए जाने की वजहों की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...