Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab News: लुधियाना में रिटायर्ड ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

June 7, 2026

Punjab News: लुधियाना में रिटायर्ड ASI ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

लुधियाना: पंजाब पुलिस प्रशासन से जुड़ा एक मामला सामने आया है। बता दें कि लुधियाना के जमालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भामियां खुर्द इलाके में पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में बयां किया मानसिक तनाव

जानकारी के अनुसार, गुरदेव सिंह ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। नोट में उन्होंने अपने किरायेदारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना कर रहे थे। उन्होंने लिखा कि लगातार बढ़ रहे दबाव और तनाव के कारण उनका जीवन बेहद कठिन हो गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना प्रभारी प्रमोद राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से बरामद सुसाइड नोट को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें…

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

प्रारंभिक जांच और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (अबेटमेंट टू सुसाइड) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें