Site icon Dainik Savera Times

UP News: कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 की मौत और आठ घायल

andhra pradesh road accident

andhra pradesh road accident

नेशनल डेस्क: कुशीनगर के पकवाइनार चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंफर ने दो लोगों की जान ले ली और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंफर समेत कुल पांच वाहन चकनाचूर हो गए।

धूल का गुबार

दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क पर इतना धूल का गुबार उठ गया कि कुछ क्षणों तक किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है, जब धूल छटी, तो लोग खून से लथपथ घायलों और मृतकों को देखकर दहशत में आ गए। आसपास मौजूद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े।

हादसे की सूचना मिलते ही लोगों की मदद से सभी घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं आठ गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सड़कों से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को फिर से शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें: Punjab News: ट्रैफिक चेकिंग के दौरान महिला ने किया हंगामा, बोली- मेरा मामा DSP है

लगभग दोपहर 12 बजे एक खाली डंफर कुशीनगर की ओर से हेतिमपुर जा रहा था। पकवाइनार चौराहे पर उसके आगे एक साइकिल सवार चल रहा था। डंफर चालक उसे संभाल नहीं पाया और साइकिल सवार को कुचल दिया। इसके बाद डंफर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करता हुआ सामने वाली लेन में घुस गया। वहाँ उसने तेज रफ्तार में ई-रिक्शा, एक बाइक, एक ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल हुए लोग

हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वालों में 42 साल की शिवकुमारी देवी, 16 साल की लक्ष्मी पटेल, 17 साल की काजल (तीनों ई-रिक्शा में सवार), 23 वर्षीय चंदन राजभर, 21 वर्षीय केशव कुमार (दोनों बाइक सवार, देवरिया जिले के निवासी) और ट्रैक्टर चालक अजय सिंह (शामपुर हतवा, कसया) शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मृतकों और घायलों के पूरे विवरण की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘कोई डिटेंशन सेंटर नहीं जाएगा, मैं आपकी पहरेदार हूं’, SIR प्रक्रिया पर ममता बनर्जी का आश्वासन

Exit mobile version