Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की मौके पर मौत

November 8, 2025

दर्दनाक सड़क हादसा: कैंटर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार दोस्तों की मौके पर मौत

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पानीपत-खटीमा हाईवे पर बुटराड़ा फ्लाईओवर के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा टकराई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा के पास हुआ। वहां एक कैंटर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (नंबर HR-19K-8004) अनियंत्रित होकर कैंटर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Today’s Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बाबरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद एडिशनल एसपी संतोष कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

हरियाणा के रहने वाले थे सभी युवक

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चारों युवक हरियाणा के निवासी थे। पुलिस अब उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त चारों हरिद्वार की ओर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को टीटीपी की खुली धमकी, लोकेशन बताकर कहा-हम यहां हैं!

एएसपी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को हटवाया और मार्ग को दोबारा सुचारू किया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार कितनी थी और क्या ड्राइवर नशे में था या नींद की झपकी में गाड़ी चला रहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें