Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train Cancelled: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट

April 19, 2026

Train Cancelled: रेल यात्री कृपया ध्यान दें! 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें हुई रद्द, यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled News: रेल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के दानापुर मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों की वजह से आने वाले कुछ दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। नेऊरा–जटडुमरी सेक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक किया जा रहा है, जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई के मार्ग और समय में बदलाव किया गया है। तो चलिए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

इस अवधि के दौरान पटना, आरा, बक्सर, सासाराम और डीडीयू रूट पर चलने वाली कुछ पैसेंजर और मेमू ट्रेनें पूरी तरह बंद रहेंगी। इनमें पटना-सासाराम, सासाराम-पटना, पटना-डीडीयू, पटना-आरा और डीडीयू-बक्सर जैसी सेवाएं शामिल हैं। 26 अप्रैल को कुछ मेमू एक्सप्रेस ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

इन ट्रेनों के बदले गए रूट

बता दें कि काम के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। 25 अप्रैल को नई दिल्ली-राजेंद्रनगर स्पेशल, इंदौर-पटना, अजमेर-भागलपुर, ओखा-गुवाहाटी, लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ और सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। इसके अलावा कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस और आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस के रूट में भी बदलाव रहेगा। 26 अप्रैल को पटना से मुंबई जाने वाली एक प्रमुख ट्रेन का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।

इन ट्रेनों के समय में बदलाव

रेलवे ने कई ट्रेनों के टाइम टेबल में भी बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें 30 मिनट से लेकर 3 घंटे तक देरी से चलेंगी। इसमें दानापुर-बक्सर, बक्सर-पटना, बनारस-पटना, वास्को डी गामा-पटना और नई दिल्ली-राजेंद्रनगर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, 26 अप्रैल को कुछ ट्रेनों में 70 मिनट से लेकर 5 घंटे तक की देरी संभव है, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी देखें :

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। खासकर बिहार रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें