Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू तवी तक चलने वाली 38 रेलगाड़ियां आज रहेंगी रद्द

August 29, 2025

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और जम्मू तवी तक चलने वाली 38 रेलगाड़ियां आज रहेंगी रद्द

जालंधर: भारी बारिश और बाढ़ के कारण कठुआ व माधोपुर के बीच रेल ट्रैफिक बाधित हुआ है। जिसकी वजह से जम्मू रेल मार्ग की कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इसी को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू व फिरोजपुर मंडल ने इस रूट की कुल 38 रेलगाड़ियों को रद्द किया है। यह गाड़ियां शनिवार को नहीं चलेंगी। इसी बीच 10 रेलगाड़ियों को कुछ समय के लिए टर्मिनेट किया गया है। कुछ लंबी दूरी की गाड़ियां जम्मू न जाकर लुधियाना, पठानकोट, अंबाला और हजरत निजामुद्दीन तक ही रोक दी जाएंगी।

इन गाड़ियों में नई दिल्ली-जम्मूू तवी राजधानी एक्सप्रैस, बाडमेर-जम्मू तवी शालीमार मालिनी एक्सप्रैस, भगत दी कोठी-जम्मू तवी एक्सप्रैस, दिल्ली सराय रोहिला-जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रैस, अजमेर जंक्शन-जम्मू तवी पूजा एक्सप्रैस, कानपुर सैंट्रल-जम्मू तवी एक्सप्रैस, नांदेड़-जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल-जम्मू तवी एक्सप्रैस, पुणो जंक्शन-जम्मू तवी एक्सप्रैस, हावड़ा जंक्शन-जम्मू तवी, पठानकोट-शहीद कैप्टन तुषार महाजन, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, अमृतसर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, योग नगरी ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा, हाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, डा. अंबेदकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, कन्याकुमारी- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, जम्मू तवी-भगत दी कोठी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-पठानकोट, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अमृतसर को कौंसिल किया गया है।

वहीं, जम्मूू में फंसे यात्रियों के लिए जम्मू तवी स्टेशन से 2 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। ट्रेन संख्या 02238 जम्मू तवी और वाराणसी जंक्शन के बीच चली। वहीं, ट्रेन संख्या 04680 अनारिक्षत विशेष ट्रेन जम्मू तवी और नई दिल्ली के बीच चलाई गई।

ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें