अंबाला। छावनी के अशोक नगर निवासी एक रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाकर दंपती ने करीब 27.50 लाख रुपये की नकदी और प्लॉट हड़प लिया।
वीडियो बनाकर धमकाया
आरोपियों ने पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया और 35 लाख का प्लॉट भी अपने नाम करा लिया। महेश नगर थाना पुलिस ने शाहाबाद निवासी हरजीत कौर और उसके पति विक्रम सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई जबरन वसूली धारा 384 व धमकी देना 506 व साजिश करना 120-बी के तहत की। अशोक नगर निवासी दीपक राठी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके पिता भीम सिंह राठी साल 2012 में पुलिस विभाग से एएसआई पदक से सेवानिवृत्त हुए थे।
वीडियो वायरल करने की देते थे धमकी
साल 2018 में उनकी मुलाकात ईजीडे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शाहाबाद निवासी हरजीत कौर से हुई। आरोप है कि हरजीत कौर और उसके पति विक्रम सिंह ने सुनियोजित तरीके से पिता को अपने जाल में फंसाया व उन्हें अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। पूरी प्लानिंग के तहत पिता की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।
घर से जेवरात भी उड़ाए
दीपक राठी ने कहा कि शातिर आरोपियों ने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर पिता भीम सिंह से 17.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पिता ने यह रकम अपने घर पर बैंक लोन लेकर चुकाई। इतना ही नहीं आरोपियों ने शाहाबाद में एक 35 लाख रुपये का प्लॉट भी खरीदवाया गया, जिसमें पिता से 10 लाख रुपये आरटीजीएस व बाकी रकम नकद ली गई, लेकिन रजिस्ट्री में जबरन हरजीत कौर का नाम लिखवा लिया गया। हमारे घर के पारिवारिक सदस्यों की गैरमौजूदगी में हरजीत कौर ब्लैकमेल करके घर से जेवरात भी उठाकर ले गई थी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :

