Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

तृणमूल के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार अवैध प्रवासियों को अपना मतदाता बनाना चाहती है: अमित शाह

March 29, 2025

तृणमूल के नेतृत्व वाली बंगाल सरकार अवैध प्रवासियों को अपना मतदाता बनाना चाहती है: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अवैध प्रवासियों को पार्टी के वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र सरकार इस तरह के कदम को सफल नहीं होने देगी। पश्चिम बंगाल सरकार के भाजपा नीत केंद्र के साथ टकराव के बारे में पूछे जाने पर शाह ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ समिट 2025 में कहा कि कोई टकराव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, वे अवैध प्रवासियों को अपने वोट बैंक के रूप में देखते हैं। वे अवैध प्रवासियों को अपना मतदाता बनाना चाहते हैं। लेकिन हम किसी भी पार्टी को अवैध प्रवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दे सकते।

समान नागरिक संहिता पर बोले गृहमंत्री 

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा शासित सभी राज्यों में यूसीसी को एक-एक करके लागू किया जाएगा क्योंकि यह भाजपा के गठन के बाद से ही उसके प्रमुख एजेंडे में से एक रहा है। गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से ही भाजपा का संकल्प देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह होगा। यह (समान नागरिक संहिता लागू करना) संविधान सभा का निर्णय था।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें