Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

20 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

May 10, 2023

20 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बाडमेर: राजस्थान में बाडमेर जिले के गुढामालानी क्षेत्र में पुलिस एवं डीएसटी टीम ने आज एक ट्रक में शिमला मिर्ची की आड़ में 575 कार्टुन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेगा हाइवे पर अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस पर थानाधिकारी रमेश ढाका मय पुलिस जाब्ता ने संयुक्त में कार्रवाई करते हुए गांधव पुल पर नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया। तलाशी लेने पर ट्रक में शिमला मिर्ची के कट्टो के नीचे अवैध अंग्रेजी शराब के कार्टन छिपाए हुए थे। पुलिस ने अंग्रेजी शराब से भरे 478 कार्टन मेक्डोवल विस्की बोतलें एवं 97 कार्टन में मेक्डोवल विस्की के पव्वे थे। कुल 5736 बोतल व 4656 पव्वे बरामद किए। अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी की गई है। टीम ने ट्रक ड्राइवर गुरप्रितसिंह पुत्र श्रवणसिंह निवासी संतनगर, राणिया जिला सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें