Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिरा सरिया से भरा ट्रक, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

April 22, 2026

डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में गिरा सरिया से भरा ट्रक, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-39 पर नेमुआ मोड़ के पास सरिया से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए नहर में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा 

सुबह करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज रफ्तार में था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। डिवाइडर तोड़ने के बाद वह सीधे नहर में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Suzuki Avenis का स्पेशल एडिशन, कीमत सहित जानें फीचर्स

राहत और बचाव कार्य

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रक के केबिन में फंसे शवों को निकालना आसान नहीं था। प्रशासन को करीब चार घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। दो शव बाहर निकाले गए। तीसरा शव ट्रक में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे कटर मशीन से निकालना पड़ा।

मृतकों की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में मैहर जिले के पडरी गांव के दिलीप केवट, रामगढ़ के विष्णु केवट की पहचान हो चुकी है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा किन कारणों से हुआ। इस हादसे के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: ममता दीदी जितनी कोशिश कर लें, BJP बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनने देगी : अमित शाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें