Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो अधिवक्ता, एक न्यायिक अधिकारी तेलंगाना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

July 30, 2023

दो अधिवक्ता, एक न्यायिक अधिकारी तेलंगाना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दो अधिवक्ताओं और एक न्यायिक अधिकारी को तेलंगाना उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से शुक्रवार को उनकी नियुक्ति से संबंधित एक अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार, अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण अलीशेट्टी, अनिल कुमार जुकांति और न्यायिक अधिकारी श्रीमती सुजाना कलासिकम को पदोन्नत कर दो वर्षों के लिए अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 12 जुलाई को सर्वश्री अलीशेट्टी, जुकांति और श्रीमती कलासिकम को पदोन्नत कर तेलंगाना उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायधीश करने की सिफारिश की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें