Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से एनएचपीसी के दो बिजली संयंत्र प्रभावित

October 5, 2023

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से एनएचपीसी के दो बिजली संयंत्र प्रभावित

नई दिल्ली: सिक्किम के तीस्ता बेसिन में सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी के दो जलविद्युत संयंत्र बुधवार को अचानक आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि तीस्ता-श पावर स्टेशन (510 मेगावाट) और तीस्ता-श्क (500 मेगावाट) संयंत्र प्रभावित हुए हैं। एनएचपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी लैंको तीस्ता हाइड्रो पावर लिमिटेड इनका काम संभालती है। एनएचपीसी ने कहा, ‘‘यह भी सूचित किया जाता है कि आपात स्थिति को देखते हुए तीस्ता-श पावर स्टेशन की सभी इकाइयों को बंद कर दिया गया है।’’ जलस्तर कम होने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें