Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

March 31, 2023

22 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

बलिया : उत्तर प्रदेश में बलिया जिला मुख्यालय की शहर कोतवाली पुलिस ने बिहार की सीमा से सटे जनेश्वर मिश्र सेतु पर एक बोलेरो कार से बिहार ले जाया जा रहा 22 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर चौराहे पर आरोपियों के खिलाफ जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर जनेश्वर मिश्र सेतु पर बिहार जा रही एक बोलेरो को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन से बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दो तस्करों-कमल किशोर पासवान और दुशन कुमार कमकर को 22 किलो 740 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें