Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो ट्रकों की हुई जोरदार टक्कर… लगी भीषण आग, 1 चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत

October 10, 2024

दो ट्रकों की हुई जोरदार टक्कर… लगी भीषण आग, 1 चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत

अमरोहा: यूपी के अमरोहा में गुरुवार को दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर होने से भीषण हादसा हुआ। टक्कर के कारण दोनों ट्रकों में आग लग गई, हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।

दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जोया के पास हुई। दोनों ट्रक मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे। एक ट्रक ने पीछे से दूसरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आग की लपटें उठने लगीं। आग की तेज लपटें देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची दमकल विभाग

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। हादसे में ट्रक चालक की जलकर मौत हो चुकी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

इससे पहले, बुधवार को अमरोहा के गजरौला में स्टेशन चौराहे पर एक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। दरअसल, युवक गाय से बचने की कोशिश में डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।

इस हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर को जब्त कर लिया था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डंपर को कब्जे में लिया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें