Two Vehicles Collided Midnight, Four Died : आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे पर देवगांव कोतवाली के कंजहित बाजार के दक्षिणी किनारे पर बरडीहा चंदवक जौनपुर मोड़ के समीप देररात करीब 12 बजे चार लोगों की मौत हो गई।
दरगाह से लौट रहा था परिवार
मृतकों की पहचान हाफिज अब्दुल रज्जाक (53 वर्ष), मोहम्मद कैश (53 वर्ष), सोहराब साइन (58 वर्ष) और अंशबाज खान (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक डाल्टनगंज पलामू के निवासी हैं। दुर्घटना में घायल अजमल पुत्र लाल मोहम्मद डाल्टनगंज पलामू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर दुर्घटना हुई वह सिंगल लेन की सड़क है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेलर और कार सवार दोनों तेज रफ्तार में थे। अंबेडकर नगर जिले के किसी दरगाह से वापस हो रहे थे।
हाईवे पर लग गया था जाम
टक्कर भीषण होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। अर्टिगा में फंसे लोगों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। घायल पांचों कार सवार को पहले सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अजमल को प्राथमिक उपचार के वाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
Also Read :

