Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : होटल बेचने के नाम दो युवकों से ठगे 55 लाख

gurugram dowry case

gurugram dowry case

यमुनानगर। मॉडल टाउन स्थित एक होटल बेचने के नाम पर सहारनपुर के दो युवकों से लाखों रुपये की ठगी हो गई। यह आरोप मॉडल टाउन निवासी संजीव शर्मा और उसकी पत्नी आरती शर्मा पर लगा है।

होटल पर दो करोड़ से ज्यादा का लोन

यहां बात हो रही है यमुनानगर के सेवन सीज होटल की। यह ठगी इस होटल को बेचने के नाम पर हुई है। बता दें कि दंपती ने युवकों से संपत्ति का सौदा कर 55 लाख रुपये लिए। बाद में पता लगा कि इस पर दो करोड़ 78 लाख रुपये का लोन है। इस मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने आरोपित दंपती के विरुद्ध केस दर्ज किया। सहारनपुर की जनकपुरी कॉलोनी निवासी रोहित मलिक और कोर्ट रोड गिल कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि उनकी मुलाकात संजीव शर्मा व उसकी पत्नी आरती शर्मा से हुई।

पांच करोड़ 48 लाख में था सौदा तय

आरोपितों ने कहा कि उनका मॉडल टाउन में 561 वर्ग गज में सेवन सीज होटल है जिसे वह बेचना चाहते हैं। इसमें से 342 वर्ग गज की रजिस्ट्री 10 दिसंबर 2010 से है और बाकी 219 गज आरती शर्मा के नाम वर्ष 2022 से ट्रांसफर डीड है। आरोपितों ने आश्वस्त किया कि इस संपत्ति पर किसी तरह का कोई लोन नहीं है। बातचीत के बाद पांच करोड़ 48 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। आरोपितों को 50 लाख रुपये के चेक बयाने के तौर पर दे दिए। इकरारनामा में रजिस्ट्री की तारीख 21 सितंबर 2025 रखी गई। इस बीच आरोपित पांच लाख रुपये की ओर मांग करने लगे। यह रुपये भी आरोपितों को आरटीजीएस के जरिए दिए।

जांच में पता चला गिरवी है संपत्ति

जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपितों से संपत्ति के दस्तावेज मांगे लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। जांच की तो पता लगा कि यह संपत्ति पिरामल फाइनेंस और हीरो कार्प के पास गिरवी है। इस संपत्ति पर दो करोड़ 78 लाख रुपये का लोन चल रहा है। जब आरोपितों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह संपत्ति को लोन मुक्त करा एनओसी देकर रजिस्ट्री कराएंगे। तय समय पर आरोपित रजिस्ट्री कराने नहीं आए और न ही उन्होंने एनओसी दी। रुपये वापस मांगने पर भी धमकी दे रहे हैं।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version