Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्धव ने केंद्र से कहा- संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें

October 31, 2023

उद्धव ने केंद्र से कहा- संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें

मुंबईः शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्र से संसद का विशेष सत्र बुलाकर maratha reservation के मुद्दे को हल करने की मांग की। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को कैबिनेट बैठक में आरक्षण का मुद्दा उठाना चाहिए। ठाकरे ने केंद्रीय मंत्रियों से (maratha reservation) मांग पूरी नहीं होने पर इस्तीफा देने का भी आग्रह किया। ठाकरे ने कहा, ‘‘इस मुद्दे को केंद्र द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए। इसे केवल लोकसभा में हल किया जा सकता है। मैं यह कहता रहा हूं और मैं फिर से कहता हूं कि सरकार को (मुद्दे को सुलझाने के लिए) संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्य विधानमंडल के विशेष सत्र की आवश्यकता हो तो इसे भी आहूत किया जाना चाहिए।’’ शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ने कहा कि maratha reservation मुद्दे पर राज्य में बेचैनी है। पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं भड़क उठीं और मराठा आरक्षण समर्थकों ने कुछ नेताओं के आवासों और कार्यालयों में तोड़फोड़ की। maratha reservation की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे 25 अक्टूबर से जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें