Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के इस अस्पताल में चल रहा इलाज

February 15, 2026

उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के इस अस्पताल में चल रहा इलाज

नेशनल डेस्क: उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत ठीक नहीं हैं। उन्हें मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation Hospital में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, वे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। रविवार, 15 फरवरी की सुबह उद्धव ठाकरे स्वयं अस्पताल पहुंचे और बेटे की तबीयत की जानकारी ली।

परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, तेजस ठाकरे की तबीयत बिगड़ने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरी मेडिकल जांच की जा रही हैं। हालांकि अभी तक उनकी बीमारी के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

 

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। परिवार ने अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। रविवार सुबह उद्धव ठाकरे अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से बेटे की स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा की। वे कुछ समय तक अस्पताल में रुके। इस दौरान पार्टी के कुछ नेता और परिवार के करीबी लोग भी हालचाल लेने पहुंचे।

तेजस ठाकरे आमतौर पर राजनीति से दूरी बनाए रखते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। उन्होंने Jai Hind College और Bombay Scottish School से पढ़ाई की है। वे पेशे से संरक्षणवादी और वन्यजीव शोधकर्ता हैं और अधिकतर समय वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। हालांकि वे लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन 2024 में अनंत अंबानी के संगीत समारोह में उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। फिलहाल परिवार और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Video: रणबीर सिंह गंगवा और सुभाष बराला ने कृषि मेले का शुभारंभ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें