Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए UK ने की 2 अरब डॉलर की सहायता की घोषणा

September 10, 2023

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए UK ने की 2 अरब डॉलर की सहायता की घोषणा

नई दिल्ली : दुनिया को जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ग्रीन क्लाइमेट फंड में 2 बिलियन डॉलर के योगदान की घोषणा की। यह वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यूके की सबसे बड़ी फंडिंग है। भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ‘भारत में जी20 नेताओं की एक सभा आज (रविवार) समाप्त हो रही है। प्रधानमंत्री ने दुनिया पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए 2 बिलियन डॉलर के सबसे बड़े वित्तीय योगदान की घोषणा की है।’

इसमें कहा गया है: ‘यूनाइटेड किंगडम ग्रीन क्लाइमेट फंड (जीसीएफ) में 1.62 बिलियन डॉलर (2 बिलियन डॉलर) का योगदान देगा, जिसे ’सीओपी15’ में कोपेनहेगन समझौते के बाद 194 देशों द्वारा स्थापित किया गया था।‘ बयान में कहा गया है कि जीसीएफ वैश्विक उत्सर्जन को कम करने और समुदायों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल होने में मदद करने और विकासशील देशों का समर्थन करने के लिए यह सबसे बड़ी वैश्विक सहायता है। इसमें आगे कहा गया कि आज की घोषणा 2020-2023 की अवधि के लिए जीसीएफ में यूके के पिछले योगदान पर 12.7 प्रतिशत की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। जो 2014 की शुरुआती फंडिंग से दोगुनी है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने नेताओं से इस दिसंबर में सीओपी28 शिखर सम्मेलन से पहले देशों के कार्बन उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन के परिणामों से निपटने को लेकर कमजोर अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने के लिए मिलकर काम करने का आश्वासन किया है। बयान के अनुसार, जी20 नेताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यूके आगे बढ़ रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था को डीकार्बोनाइज कर और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने के लिए दुनिया के सबसे कमजोर लोगों का समर्थन कर अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें