UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड से अच्छी खबर आई है। आपको बता दें कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप-सी) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 196 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आइए ख़बर में जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया…
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 6 और 7 जुलाई 2026 के दौरान अपने फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
कितने पदों पर होगी भर्ती?
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 196 नर्सिंग ऑफिसर पदों को विभिन्न आरक्षित और अनारक्षित श्रेणियों में विभाजित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों के लिए 157 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें डिग्रीधारकों के लिए 126 और डिप्लोमा धारकों के लिए 31 पद शामिल हैं। वहीं पुरुष उम्मीदवारों के लिए कुल 39 पद उपलब्ध हैं। इनमें 31 पद डिप्लोमा योग्यता वाले और 8 पद डिग्रीधारकों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एवं मिडवाइव्स काउंसिल या भारतीय नर्सिंग एवं मिडवाइव्स काउंसिल में रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
उम्मीदवार को हिंदी भाषा अच्छी तरह से आनी चाहिए ताकि वह काम आसानी से कर सके। इसके अलावा जिनके पास एनसीसी का ‘B’ या ‘C’ सर्टिफिकेट है या जिन्होंने राज्य की सेवा में कम से कम 2 साल काम किया है, उन्हें चयन में प्राथमिकता दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा लिखित होगी और कुल 200 अंकों की होगी।
बता दें कि परीक्षा दो हिस्सों में होगी। सबसे पहले भाग में नर्सिंग से जुड़े सवाल होंगे, जो 100 अंकों के होंगे। वहीं दूसरे भाग में हिंदी, सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से सवाल पूछे जाएंगे, यह भी 100 अंकों का होगा।
हर सही जवाब पर 1 अंक मिलेगा, लेकिन गलत जवाब देने पर 0.25 अंक कट जाएंगे।
जो उम्मीदवार परीक्षा पास करेंगे, उन्हें अपने दस्तावेज़ों की जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
3. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से पंजीकरण करें।
4. प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग कर पोर्टल में प्रवेश करें।
5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
6. निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
7. आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...