
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश से बड़ा हादसा हो गया, जहां बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से छह मजूदरों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य मजूदरों के फंसे होने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि सभी पुल के इसी हिस्से के नीचे ही सो रहे थे। इस घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
मृतकों की पहचान
हादसे में मरने वालों की पहचान बांदा जनपद के चिल्ला निवासी लोकेंद्र निषाद (22), कुलदीप निषाद (19), भूरागढ़ निवासी सावंत यादव (28), सभाजीत (30), हमीरपुर के स्वासा खुर्द निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान (34) तथा अचपुरा निवासी राजेश पाल (42) के रूप में हुई है।