विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में रामलीला कमेटियों की मांगों को लेकर दिल्ली धार्मिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली उपराज्यपाल से मिला

नई दिल्ली: दिल्ली की रामलीला कमेटियों की लम्बे समय चली आ रही मांगों को लेकर दिल्ली धार्मिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना से मिला और उनका अभिनंदन करने के बाद एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में श्री वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय स्वंय सेवक.

नई दिल्ली: दिल्ली की रामलीला कमेटियों की लम्बे समय चली आ रही मांगों को लेकर दिल्ली धार्मिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना से मिला और उनका अभिनंदन करने के बाद एक ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में श्री वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रांत संचालक श्री कुलभूषण आहूजा, सांसद श्री प्रवेश साहिब सिंह के आलावा दिल्ली की प्रमुख रामलीला कमेटियों से जुड़े श्री धीरजधर गुप्ता, श्री अशोक गोयल, श्री अर्जुन कुमार, श्री सुभाष गोयल, श्री राजेश गहलोत, श्री महेंद्र नागपाल, श्री नरेन्द्र चावला, गुलशन आदि सम्मलित थे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने उपराज्यपाल महोदय को रामलीला कमेटियों की विभिन्न मांगों जिनमे दो प्रमुख मांगे थी, रामलीला कमेटियों की ग्राऊंड सिक्योरिटी दरें कम करना और कमेटियों को उपलब्ध ग्राऊंड भूमी का 40% हिस्से का उपयोग भोजन एवं मनोरंजन क्षेत्र के रूप मे उपयोग करने देने की।

दिल्ली धार्मिक महासंघ की मांगों पर साक्रमता से विचार करते हुऐ उपराज्यपाल महोदय ने सिक्योरिटी दरें आधे से भी कम करते हुऐ 45 रूपये वर्ग मीटर से घटा कर 20 रूपये करने की तुरंत घोषणा की और साथ ही उपलब्ध भूमी के 40% को मनोरंजन क्षेत्र के रूप मे उपयोग करने की अनुमति दी। शेष मांगों पर भी सक्रमकता से विचार का आश्वासन दिया। वीरेन्द्र सचदेवा ने उपराज्यपाल का आभार प्रकट किया।

Latest News