Site icon Dainik Savera Times

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार, ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश

नेशनल डेस्क: गोवा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की। जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी दानिश मर्चेंट उर्फ दानिश चिकना को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दानिश पर भारत में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट को संचालित करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी एनसीबी मुंबई की टीम ने की है, जो लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

कई बार पकड़ा जा चुका है दानिश मर्चेंट

दानिश चिकना का नाम पहले भी कई बार ड्रग्स से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। दिसंबर 2024 में भी उसे एनसीबी ने मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि दानिश, मुंबई के डोंगरी इलाके में दाऊद इब्राहिम के ड्रग नेटवर्क को मैनेज करता था।

VD : आज भी इस गाँव में प्राचीन समय की तरह हाथ से ही काटा जाता है, बासमती चावल

2021 में मिली थी पहली बड़ी गिरफ्तारी

2021 में भी एनसीबी ने दानिश मर्चेंट को गिरफ्तार किया था, जब उसके पास से लगभग 200 ग्राम हशीश बरामद की गई थी। उस समय एनसीबी ने उसके खिलाफ दो अलग-अलग ड्रग्स मामलों में आरोप दर्ज किए थे। मार्च 2021 में मुंबई में हुई एक ड्रग लैब की जांच के दौरान दानिश का नाम सामने आया था, जिसके बाद वह राजस्थान भाग गया था।

दाऊद के नेटवर्क से गहरे संबंध

सूत्रों के अनुसार, दानिश चिकना के संबंध दाऊद इब्राहिम के अन्य सहयोगियों जैसे चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला से भी रहे हैं। इन दोनों से पूछताछ के दौरान ही एनसीबी को दानिश के नेटवर्क की जानकारी मिली थी। माना जा रहा है कि दानिश, दाऊद के लिए भारत में ड्रग्स की सप्लाई चेन को संभाल रहा था और गोवा उसका नया ठिकाना बना हुआ था।

ये भी पढ़ें: DIG भुल्लर के बाद पूर्व AIG गिरफ्तार, 8 साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

एनसीबी की बड़ी सफलता

गोवा में की गई यह गिरफ्तारी एनसीबी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि दानिश के जरिए कौन-कौन से बड़े अंडरवर्ल्ड नेटवर्क भारत में सक्रिय हैं और किन विदेशी तस्करों से उसकी कड़ी जुड़ी हुई है।एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, “दानिश चिकना लंबे समय से फरार था और गोवा में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी से ड्रग्स सिंडिकेट के कई और तार खुलने की संभावना है।”

Exit mobile version