Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Dr. Jitendra Singh ने नार्वे की मत्स्य पालन एवं महासागर नीति मामलों की मंत्री के साथ की बैठक

June 12, 2025

केंद्रीय मंत्री Dr. Jitendra Singh ने नार्वे की मत्स्य पालन एवं महासागर नीति मामलों की मंत्री के साथ की बैठक

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नीस (फ्रांस) में नॉर्वे की मत्स्य पालन और महासागर नीति मंत्री मैरिएन सिवर्टसन नेस के साथ स्वस्थ मछली उद्योग, समुद्री संसाधन प्रबंधन, और मसुद्री अर्थव्यवस्था के व्यापक ढांचे से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । डॉ सिंह नीस में 09 से 13 जून तक आयोजित तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (यूएनओसी 3) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बाद में दोनों मंत्रियों के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में यूएनओसी 3 के दौरान आयोजित द्विपक्षीय बैठक में टिकाऊ महासागर शासन और मत्स्य पालन पर सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों मंत्रियों ने समुद्री शासन में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें मत्स्य पालन क्षेत्र में भारत और नॉर्वे के बीच दीर्घकालिक साझेदारी को दर्शाया गया। चर्चा में समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग, बेहतर डेटा साझाकरण तंत्र और अत्यधिक मछली पकड़ने और समुद्री प्रदूषण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों जैसी साझा प्राथमिकताओं को भी शामिल किया गया। दोनों पक्षों ने सतत विकास के लिए महासागर विज्ञान के संयुक्त राष्ट्र दशक (2021-2030) के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को स्वीकार किया, जिसमें ज्ञान के आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और प्रौद्योगिकी साझाकरण पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्य पूर्व संकट से तेल कीमतों में उछाल, ब्रेंट क्रूड 60% से अधिक चढ़ा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें