Site icon Dainik Savera Times

केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर बजट 2025-26 के संबंध में की चर्चा

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DARE)-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने बजट 2025-26 के संबंध में चर्चा की और कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। साथ ही, ICAR में चल रहे विभिन्न अनुसंधान कार्यों और योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों तथा उनके बजट आवंटन पर चर्चा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की पिछले सालों में अर्जित की गई मुख्य उपलब्धियां तथा आगामी 5 वर्षों के लक्ष्य और रोड मैप पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने चल रहे अनुसंधान कार्यों पर आवश्यक निर्देश दिए तथा अनुसंधान के नए आयाम को खोजने पर जोर दिया। फसलों की उत्पादकता को प्रति हेक्टेयर कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, वित्तीय सलाहकार, उप महानिदेशकों, सहायक महानिदेशकों के साथ अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

Exit mobile version