Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में पावन दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

July 19, 2025

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में पावन दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सोमनाथ (गुजरात): केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुजरात प्रवास के दौरान, आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत, प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर में पावन दर्शन और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान शिवराज सिंह धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सोमनाथ महादेव के चरणों में नतमस्तक हुए।

उन्होंने विधिपूर्वक रुद्राभिषेक और आरती में भाग लिया और देश के किसानों, श्रमिकों, युवाओं और माताओं-बहनों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर शिवराज सिंह ने कहा कि श्री सोमनाथ केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सनातन परंपरा की आत्मा है। यहां आकर मन को शांति मिलती है और संकल्पों को दिशा मिलती है। प्रभु शिव जी की यह दिव्य भूमि हमें शक्ति, समर्पण और सेवा का मार्ग दिखाती है। मंदिर प्रांगण में उन्होंने संतों और पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की।

ये भी पढ़ें :- वैश्विक दबाव के बीच बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी सपाट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें