Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

February 5, 2024

पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने सिक्किम के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। तमांग सोमवार को 56 साल के हो गए। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर सिक्किम के मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि वह बेहतर स्वास्थ्य और ऊर्जा के साथ सिक्किम के लोगों की सेवा जारी रखें।

शाह ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको बेहतर स्वास्थ्य और लोगों की सेवा करते रहने की ऊर्जा प्रदान करें।’’ कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के प्रमुख तमांग को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सिक्किम के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें