
UP By Election Result : सीसामऊ और करहल सीट सपा की जीत, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में भाजपा विजयी लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार पांच सीट के परिणामों में समाजवादी पार्टी (सपा) को सीसामऊ व करहल सीट जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद, खैर और फूलपुर में जीत दर्ज की। हालांकि, अन्य चार सीट में से तीन पर भाजपा और एक सीट पर सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के उम्मीदवार आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, कानपुर जिले की सीसामऊ विधानसभा सीट पर सपा की नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के सुरेश अवस्थी के खिलाफ 8,564 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
UP By Election 2024 result LIVE Update
प्रदेश में CM योगी का जलवा, 8 सीटों पर भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का जलवा दिख रहा है. यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव हुए।मगर इनमें से आठ सीटों पर भाजपा आगे चलती दिख रहा है। महज एक सीट करहल पर अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। यूपी में भाजपा के इस प्रदर्शन के लिए सीएम योगी को भाजपा नेता क्रेडिट देते नजर आ रहे हैं।
UP By Election 2024 result LIVE Update: फूलपुर में 6 राउंड की गिनती के बाद बीजेपी आगे

By Election Result 2024: सीसामऊ में 7 राउंड की काउंटिंग
कानपुर के सीसामऊ में 7 राउंड की काउंटिंग में सपा-41853 BJP-12853 सपा- 28315 वोटो से सपा आगे है. इस सीट पर 54805 वोटों की गिनती कर ली गई हैं।

UP By Election 2024 result Update: 14वें राउंड के बाद नसीम सोलंकी बड़ी लीड के साथ आगे
कानपुर : सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव
राउंड-14
Karhal Upchunav Result : करहल सीट पर तेजप्रताप आगे
करहल सीट पर बीजेपी के अनुजेश यादव पीछे. सपा के तेजप्रताप यादव को बढ़त
नसीम सोलंकी ने दिखाया दम, सीसामऊ में बीजेपी के सुरेश अवस्थी को हराया
सपा की नसीम सोलंकी ने बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी के सुरेश अवस्थी पीछे हो गए हैं। मतगणना में कांटे की टक्कर चल रही है। कई बार ऐसा मौका आया जब सुरेश अवस्थी ने नसीम सोलंकी पर बढ़त बनाई। लेकिन जैसे जैसे राउंड आगे बढ़े नसीम सोलंकी की लीड का अंतर बढ़ता चला गया। ताजा अपडेट ये है कि 14वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67,131 वोट मिले हैं, जबकि वह 13,742 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी अभी तक सिर्फ 53,389 वोट ही हासिल कर पाए हैं।

UP By Election result Update: फूलपुर में दीपक पटेल जीते
फूलपुर में दीपक पटेल जीते

UP By Election result Update: करहल में तेज प्रताप यादव की जीत लगभग पक्की
करहल उपचुनाव में 30 राउंड के बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 16429 मतों से आगे
प्रत्याशी, पार्टी, मिले कुल मत
तेजप्रताप सिंह, सपा, 99332
अनुजेश यादव, भाजपा, 82903