
UP Home Guard Recruitment Exam : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है, जिसे अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
इन तारीखों में होगी परीक्षा
जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25 अप्रैल 2026, 26 अप्रैल 2026 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केवल इन्हीं तीन दिनों में अलग-अलग शिफ्टों में कराई जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।
Watch Video :ਯੂਥ ਵਿੰਗ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ Sarabjeet Singh Jhinjer ਨੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਵੱਡੀ ਅਪੀਲ
ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
–उम्मीदवार सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
–होमपेज पर उपलब्ध Top Notices या नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
–इसके बाद यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक को चुनें।
–लिंक पर क्लिक करते ही परीक्षा की तारीखों का पूरा शेड्यूल स्क्रीन पर खुल जाएगा।
–अब उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
40 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में 40,000 से अधिक होमगार्डों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया हाल ही में पूरी हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।