Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला दिवस पर UP वारियर्स की खिलाड़ी पहनेंगी ‘पिंक जर्सी’

March 8, 2025

महिला दिवस पर UP वारियर्स की खिलाड़ी पहनेंगी ‘पिंक जर्सी’

UP Warriors in Pink Jersey : वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में अनूठी पहल में यूपी वारियर्स टीम लड़कियों की शिक्षा के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए अपनी पीली और बैंगनी जर्सी की जगह रानी पिंक जर्सी पहन रही है।

एजुकेट गर्ल्स के साथ साझेदारी में यूपी वारियर्स ने लड़कियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है। यूपी वॉरियर्स का मानना है की एक लड़की को शिक्षित करने से परिवार, समुदाय और राष्ट्र का उत्थान होता है।.

यूपी वारियर्स टीम आठ मार्च को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ यह विशेष जर्सी पहनेगी। शानदार ढंग से डिजाइन की गई रानी पिंक जर्सी के साथ, टीम लड़कियों की शिक्षा के प्रति यूपी वारियर्स की निरंतर प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में ‘उसकी शिक्षा, हमारा वादा’ आर्मबैंड भी पहनेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें