Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

June 16, 2026

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

प्रयागराज: प्रयागराज जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।  पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह थाना मेजा के कुकुर कटवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इन सभी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतकों की  ये हुई पहचान
मृतकों की पहचान श्याम लाल (65), अमरावती (60) और इंद्रावती (60) के रूप में हुई है। कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिजनों द्वारा एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया गया है जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें