Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की खुशी मातम में बदली, टेंट की पाईप में करेंट उतरने से तीन की मौत

September 28, 2026

शादी की खुशी मातम में बदली, टेंट की पाईप में करेंट उतरने से तीन की मौत

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में सोमवार को शादी की तैयारी में छत के ऊपर लग रहे टेंट की पाइप हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार जनपद के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में मोहम्मद महमूद के घर भाई की शादी थी। शादी की तैयारी में छत के ऊपर टेंट लगाए जा रहे थे। अचानक टेंट में लगने वाला लोहे की पाइप छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया।

इस हादसे में मोहम्मद महमूद 22वर्ष सहित दो अन्य युवक इरफान 24 वर्ष व कामिल 24 वर्ष की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें