Site icon Dainik Savera Times

Haryana : बुलेट के चालान पर बवाल, वर्दी फटी, दो हिरासत में

uproar-over-bullet-challan

uproar-over-bullet-challan

यमुनानगर। Uproar over Bullet challan  जगाधरी के खेड़ा बाजार में बुलेट का चालान काटना पुलिस और वाहन चालक को महंगा पड़ा। आरोप है कि चालान काटने पर युवकों ने पुलिस से धक्का मुक्की की और वर्दी तक फाड़ दी।

इस चालान काटने के मामले में पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसकी वर्दी फट गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। ये कहानी पुलिस की ओर से बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोग कहानी का दूसरा पहलू देखते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ऐसे बढ़ा चालान का मामला

पुलिस टीम खेड़ा बाजार में नियमों का उल्लंघन करने वाली गाड़ियों के चालान कर रही थी। इसी बीच एक बुलेट बाइक के मामले में विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक मालिक अमन मौके पर पहुंचा और पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गया। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी और पुलिसकर्मी रणदीप के साथ मारपीट की गई। इससे उनकी वर्दी तक फट गई।

नाबालिग से मारपीट करने का आरोप

पुलिस ने अमन और उसके चाचा गुरदीप को पकड़ लिया और थाने ले गई। दूसरी तरफ अमन के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराया। परिवार का कहना है कि अमन अभी नाबालिग है और 11वीं कक्षा का छात्र है। उनका आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के बच्चे के साथ मारपीट की और उसे जबरन घसीटा। परिवार का सवाल है कि क्या एक छात्र के साथ इस तरह का सुलूक जायज है।

पुलिस की दलील और कानूनी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून सबके लिए बराबर है और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट करना या उसकी वर्दी फाड़ना गंभीर है। अमन और गुरदीप के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Also Read :

Exit mobile version