Site icon Dainik Savera Times

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, UPSC CMS 2026 का नोटिफिकेशन जारी; यहां जानें पूरी जानकारी

UPSC CMS 2026 Notification

UPSC CMS 2026 Notification

UPSC CMS 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।

आवेदन कैसे करें

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और CMS 2026 लिंक पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

ये भी देखें :

पात्रता

फाइनल MBBS पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। MBBS के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें सिलेक्शन के अंतिम चरण तक फाइनल MBBS का प्रमाण देना होगा।

चयन प्रक्रिया

चयन दो चरणों में होगा: कंप्यूटर-बेस्ड रिटन एग्जाम और पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू)।

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :

एग्जाम की तारीख

UPSC CMS 2026 परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। यह भर्ती मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है।

Exit mobile version