UPSSSC Recruitment 2026: अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में अब आपके लिए सुनहरा मौका है। बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आबकारी सिपाही (Excise Constable) के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत कुल 722 पद भरे जाएंगे। विशेष बात यह है कि इस भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास PET 2025 परीक्षा का वैध स्कोर कार्ड है।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान में कुल 722 पद उपलब्ध होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण भी लागू रहेगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के अंतर्गत की जा रही है।
पात्रता शर्तें
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है और यह परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास की गई हो। इसके अलावा PET 2025 का स्कोर कार्ड भी आवश्यक है। NCC के ‘B’ सर्टिफिकेट वाले या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल सेवा करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें:
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट पा सकते हैं।
शारीरिक योग्यता
आबकारी सिपाही बनने के लिए शारीरिक फिटनेस अनिवार्य है। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 167.6 सेंटीमीटर, जबकि महिलाओं की 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। SC/ST महिला उम्मीदवारों के लिए कुछ छूट दी गई है। फिजिकल टेस्ट में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर दौड़ 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। पहले PET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देंगे। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ये भी देखें :
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत वेतन मिलेगा। प्रारंभिक वेतन 19,900 रुपये प्रति माह है, जो बढ़कर 63,200 रुपये तक जा सकता है। इसके अलावा, सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल 25 रुपये का शुल्क देना होगा। आवेदन UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरें और फीस ऑनलाइन जमा करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट अवश्य लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...